रेड्डी-श्रीरामुलु से जुड़े मॉडल हाउस में आगजिला पुलिस अधीक्षक डॉ. सुमन डी. पन्नेकर।

रील्स शूट के दौरान हादसे की आशंका, 8 युवक हिरासत में

बल्लारी. शहर में शुक्रवार रात सनसनी फैल गई जब पूर्व मंत्री एवं विधायक जनार्दन रेड्डी-बी. श्रीरामुलु से जुड़े रियल एस्टेट लेआउट के एक मॉडल हाउस में आग लग गई। पुलिस ने इस मामले में 8 युवकों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

रील्स शूट का मामला

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. सुमन डी. पन्नेकर ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह घटना सोशल मीडिया रील्स और फोटो शूट के दौरान हुई दुर्घटना प्रतीत होती है। युवक शूटिंग के लिए मॉडल हाउस में गए थे और इसी दौरान आग लग गई।

सिगरेट से आग की आशंका

एसपी ने कहा कि आग सिगरेट से लगने की संभावना है, परन्तु इसकी पुष्टि के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पकड़े गए युवकों का कोई राजनीतिक संबंध सामने नहीं आया है।

खाली था मॉडल हाउस

उन्होंने कहा कि यह घर एक रियल एस्टेट लेआउट में बना मॉडल हाउस है, जहां कोई निवास नहीं करता था। प्रारंभिक निरीक्षण में किसी की जान जाने या घरेलू सामान जलने की पुष्टि नहीं हुई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

एसपी पन्नेकर ने कहा कि संबंधित लेआउट में न तो सीसीटीवी कैमरे लगे थे और न ही सुरक्षा कर्मी तैनात थे। यही कारण है कि वहां अक्सर लोग आते-जाते रहते थे।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

घटना के बाद मामला राजनीतिक रंग लेने लगा। रेड्डी समर्थकों ने आरोप लगाया कि आगजनी के पीछे कांग्रेस नेताओं की भूमिका है। वहीं कांग्रेस ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जांच पूरी होने से पहले निष्कर्ष निकालना गलत है।

जांच जारी

एसपी ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी, जानबूझकर किया गया कृत्य या राजनीतिक साजिश। पूरी जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *