चिटगुप्पी उद्यान के सामने पांच पुराने पेड़ काटेहुब्बल्ली में महानगर निगम के चिटगुप्पी उद्यान के सामने खड़े पांच पुराने और विशाल पेड़ों की कटाई करते श्रमिक।

हुब्बल्ली में विकास की कीमत

फ्लाई ओवर के लिए 99 पेड़ों की बलि

स्थानीय लोगों में नाराजगी

हुब्बल्ली. शहर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज परियोजना के तहत 99 पेड़ों को काटा जा रहा है। इनमें से अधिकांश की कटाई पहले ही हो चुकी है। बुधवार को नगर निगम के चिटगुप्पी उद्यान के सामने खड़े पांच पुराने और विशाल पेड़ों को भी गिरा दिया गया।

जानकारी के अनुसार, फ्लाई ओवर का पहला चरण पूरा होने के कगार पर है और अक्टूबर से सिद्धप्पा कंबली मार्ग पर दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए सडक़ किनारे की सरकारी और निजी जमीन पर स्थित पेड़-पौधों को हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और वन विभाग की संयुक्त सर्वेक्षण टीम ने काम में बाधक पेड़ों को चिन्हित कर उनकी कटाई शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासी सिद्धराम अगड़ी ने दुख व्यक्त किया कि नगर निगम उद्यान के सामने खड़े पांच बड़े पेड़ वर्षों से राहगीरों और स्थानीय निवासियों को छाया और सहारा प्रदान कर रहे थे। अब उन सभी को काट दिया गया है। विकास के नाम पर पेड़ों की बलि देकर हम पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *