सरकारी बस सेवाएं पूरी तरह से ठपविजयपुर बस स्टैंड में खड़े निजी वाहन।

स्कूल-कॉलेज के छात्र, आम लोग परेशान

विजयपुर. राज्य सडक़ परिवहन निगमों के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मंगलवार सुबह से विजयपुर शहर और जिले भर में सरकारी बस सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गईं। इससे स्कूल-कॉलेज के छात्रों, सरकारी कर्मचारियों और आम यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

केंद्रिय बस अड्डा, सैटेलाइट बस स्टैंड सहित जिले के इंडी, सिंदगी, बसवन बागेवाड़ी, तिकोटा, बाबलेश्वर, तालिकोटे, मुद्देबिहाल, आलमेल, चडचन आदि स्थानों पर बसें खड़ी रहीं। लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करते रहे।

ऑटो रिक्शा, टेम्पो और निजी बस चालकों ने इसका फायदा उठाते हुए यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। व्यापार और सडक़ों की गतिविधि में भी भारी गिरावट देखी गई। कार, बाइक, घोड़ा गाड़ी आदि के चलने में वृद्धि हुई।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *