कुल 283 करोड़ रुपए बकाया
योजना की शुरुआत से इस अप्रेल के अंत तक 46,42,11,425 महिलाओं को वितरित शून्य टिकट
कुल यात्रा लागत 1193,86,33,524 रुपए और सरकार ने अब तक दिए मात्र 94,90,52,000 रुपए
हर महीने 15 से 40 करोड़ रुपए का बकाया
हुब्बल्ली. परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने वाली कर्नाटक सरकार की गारंटियों में से एक शक्ति योजना के तहत उत्तर पश्चिम कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम को पुनर भुगतान की जाने वाली राशि में कर्नाटक सरकार ने 283 रुपए बकाया रखा है।
यह योजना 11 जून 2023 को लागू की गई थी। राज्य सरकार ने आज तक किसी भी माह की पूरी राशि नहीं चुकाई है। नतीजा यह हुआ कि बकाया 300 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है। योजना की शुरुआत से लेकर इस अप्रेल के अंत तक 46,42,11,425 महिलाओं को शून्य टिकट वितरित किए गए हैं। इसकी यात्रा की कुल लागत 1193,86,33,524 रुपए हो गई है। इस में से राज्य सरकार ने परिवहन निगम को अब तक 894,90,52,000 रुपए का भुगतान किया है।
हर महीने 40 करोड़ रुपए बकाया
शक्ति योजना के तहत राज्य सरकार, उत्तर पश्चिम कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम को हर महीने 15 से 40 करोड़ रुपए तक का बकाया रखा है परन्तु मार्च माह में शून्य टिकट राशि से भी अधिक का भुगतान किया, जो विशेष है। दो किस्तों में 157.36 करोड़ रुपए भुगतान किया था। वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन है।
कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई
निगम के सूत्रों ने बताया कि हाल के महीनों में शक्ति योजना के लाभार्थियों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। अप्रेल महीने को छोडक़र शून्य टिकटों की संख्या में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। राहत देने वाला तथ्य यह है कि राज्य सरकार की ओर से मासिक पुनर्भुगतान राशि में वृद्धि की गई है। अप्रेल महीने में सबसे ज्यादा 102.68 करोड़ रुपए भुगतान किया गया है। मई के अंत से पहले 102.68 करोड़ रुपए भुगतान किया है, जो महत्वपूर्ण कारक है।
298 करोड़ रुपए बकाया
उत्तर पश्चिम कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगम में धारवाड़, बेलगावी, बागलकोट, हावेरी, गदग और उत्तर कन्नड़ जिले शामिल हैं। शक्ति योजना के तहत राज्य सरकार ने निगम अब तक 895 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। 298 करोड़ रुपए बकाया है। हर माह सरकार से मिलने वाली भुगतान राशि और बकाया राशि के बारे में रिपोर्ट सौंपी जाती है।
–प्रियांगा एम., प्रबंध निदेशक, उत्तर पश्चिम कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगम
शक्ति योजना का विवरण (करोड़ रुपए में)
माह — वितरित टिकट — भुगतान राशि — बाकाया राशि
जून 2023 — 65.15 — 50.88 — 14.26
जुलाई 2023 — 111.78 — 76.51 — 35.26
अगस्त 2023 — 115.42 — 73.63 — 41.79
सितंबर 2023 — 112.79 — 70.05 — 42.73
अक्टूबर 2023 — 116.06 — 74.35 — 41.70
नवंबर 2023 — 110.05 — 72.01 — 38.03
दिसंबर 2023 — 118.08 — 72.01 — 46.06
जनवरी 2024 — 112.68 — 72.09 — 40.58
फरवरी 2024 — 107.27 — 73.27 — 33.99
मार्च 2024 — 106.82 — 157.36 — 50.54
अप्रेल 2024 — 117.73 — 102.68 — 15.05
कुल — 1193.86 — 894.90 — 298.96