सरकार ने गिग वर्कर्स वेलफेयर बिल पर किए हस्ताक्षरश्रम एवं धारवाड़ जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड।

श्रम मंत्री संतोष लाड के अथक प्रयासों का मिला नतीजा

हुब्बल्ली. राज्यपाल ने कर्नाटक वेदिके आधारित गिग वर्कर्स (सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण) बोर्ड के गठन पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे राज्य के असंगठित क्षेत्र के गिग वर्कर्स के कल्याण के लिए श्रम विभाग के प्रयासों को बढ़ावा मिला है। गिग वर्कर्स के पास अब बोर्ड के गठन के साथ ही कल्याण कोष स्थापित करने का अवसर मिला है।

मंत्री लाड नहीं छोड़ी जिद

गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर बोर्ड के अस्तित्व में लाने में श्रम मंत्री संतोष लाड के प्रयासों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। सरकारी स्तर पर लाड के अथक प्रयास काबिले तारीफ हैं। बोर्ड के गठन पर चर्चा के लिए लाड ने दिल्ली में मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। अब राज्यपाल के हस्ताक्षर के साथ ही लाड के प्रयासों का नतीजा सामने आया है।

हाल ही में गिग इकॉनमी में तेजी आई है और लाखों कर्मचारी इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अब इन सभी के कल्याण के लिए समाज सेवा योजना बनाने के लिए अलग से बोर्ड बनाया जाए तो यह लाभकारी होगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *