तुंगभद्रा, उज्जिनी और नारायणपुर जलाशयों से भारी मात्रा में छोड़ा पानीभीमा जलाशय का विहंगम दृश्य।

निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका

विजयनगर. विजयनगर जिले के तुंगभद्रा जलाशय, महाराष्ट्र के उज्जिनी जलाशय और रायचूर के नारायणपुर जलाशय क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश जारी है। इसके चलते जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।

अधिकारियों के अनुसार तुंगभद्रा जलाशय से तुंगभद्रा नदी में 1,15,000 क्यूसेक्स, उज्जिनी जलाशय से भीमा नदी में 91,600 क्यूसेक्स तथा नारायणपुर जलाशय से कृष्णा नदी में 2,20,000 क्यूसेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।

अचानक पानी छोड़े जाने के कारण निचले क्षेत्रों में बसे गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रशासन ने नदियों के दोनों तटों पर रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लोग नदियों में न उतरें, कपड़े न धोएं, तैराकी न करें और मवेशियों को नदी का पानी न पिलाएं।

बाढ़ की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों से कहा गया है कि वे अपने मवेशियों और आवश्यक सामान के साथ ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *