बेलगावी तालुक के न्यू वंटमूरी गांव में एक महिला को निर्वस्त्र करने के मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के डीआइजी सुनीलकुमार मीण ने सोमवार को जिला अस्पताल का दौरा किया।

महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट करने का मामल
बेलगावी. तालुक के न्यू वंटामूरी गांव में एक महिला को निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट करने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के डीआइजी सुनीलकुमार मीणा ने सोमवार को पूरे दिन पूछताछ की।
उन्होंने शहर के जिला अस्पताल के सखी केंद्र में इलाज करा रही पीडि़ता से मुलाकात कर दो घंटे तक जानकारी जुटाई। पुलिस जांच रिपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट ली गई और बयान भी दर्ज किए गए।
इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुनीलकुमार मीणा ने कहा कि उन्होंनेे इस मामले में मानवाधिकारों के उल्लंघन की जांच की है। पूरी जानकारी लेने के बाद रिपोर्ट तैयार कर आयोग के समक्ष पेश की जाएगी। बाद में आयोग फैसला लेगा।
इससे पहले, उन्होंने न्यू वंटमूरी गांव का दौरा किया जहां यह घटना हुई थी। पीडि़ता का घर, आरोपी का घर, वह जगह जहां महिला को निर्वस्त्र कर बांधा गया था… सब कुछ जांचा गया।
सीआइडी ने जुटाई जानकारी
सीआइडी प्रभारी डीआईजी सुधीरकुमार रेड्डी के नेतृत्व में एक टीम ने सोमवार को घटना की पूरी जानकारी जुटाई।
सुधीरकुमार रेड्डी ने शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक कर पीडि़ता और उसके परिवार की जानकारी जुटाई। घटना के दस्तावेजों की जांच की। इस मौके पर पुलिस और न्यायिक विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
सीआईडी के दो एसपी पृथ्वीक, रश्मी परड्डी और डीवाईएसपी अंजुमाला नायक समेत 6 सदस्यों की टीम ने इस मामले की जांच की है।
पुलिस ने बताया कि रविवार को ही बेलगावी आकर डेरा जमाई यह टीम मंगलवार (19 दिसंबर) को न्यू वंटमूरी गांव और जिला अस्पताल जाकर पीडि़ता और उसके परिवार से जानकारी जुटाई।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *