मैं 2028 के लिए मुख्यमंत्री पद का दावेदारलोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली।

वर्तमान में किसी तरह का भ्रम न फैलाया जाए

पार्टी आलाकमान करेगा निर्णय

लोक निर्माण मंत्री जारकीहोली ने किया स्पष्ट

दावणगेरे. कर्नाटक के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने रविवार को स्पष्ट किया कि वे वर्ष 2028 के कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है कि समर्थक उन्हें लेकर नारे लगाते हैं। यह उनके प्रति जनता के विश्वास और स्नेह का प्रतीक है।

जिले के चन्नगिरी तालुक के गोपेनहल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जारकीहोली ने कहा कि जहां भी हम जाते हैं, समर्थक ‘हमारे साहूकार, हमारे सीएम’ जैसे नारे लगाते हैं। यह उनके प्रेम का परिणाम है। लेकिन हमारा दावा इस अवधि के लिए नहीं, बल्कि अगले 2028 के कार्यकाल के लिए है।

वर्तमान मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी तरह का भ्रम फैलाने की आवश्यकता नहीं है। इस समय जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे हमारा पूरा समर्थन रहेगा।

पार्टी में उत्पन्न कथित असमंजस पर जारकीहोली ने कहा कि इसका समाधान कांग्रेस आलाकमान करेगा। इस मामले में हमारे हाथ में कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री पद से जुड़ा भ्रम दूर होना चाहिए। यह सभी 140 विधायकों की भी राय है।

उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के दिल्ली दौरे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि नेताओं का दिल्ली आना-जाना कोई नई बात नहीं है। असम विधानसभा चुनाव हैं, कर्नाटक में भी ग्रेटर बेंगलूरु महानगर पालिका के चुनाव होने हैं। ऐसे में दिल्ली जाना स्वाभाविक है।

जारकीहोली ने कहा कि वे स्वयं 21 जनवरी को विभागीय कार्यों के सिलसिले में दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन हमारे विभाग के अधीन है और वहां नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। उसी संबंध में हम दिल्ली जा रहे हैं।

सतीश जारकीहोली के इस बयान के बाद कर्नाटक की राजनीति में 2028 के मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं और अधिक तेज हो गई हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *