मेलों से कारें चुराने वाले अंतरराज्यीय चोरों का गिरोह गिरफ्तारकलबुर्गी में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते कलबुर्गी जिला पुलिस अधीक्षक अड्डूर श्रीनिवासलु।

कलबुर्गी. कलबुर्गी जिला पुलिस ने बड़े-बड़े मेलों से चालाकी से कारें चुराने वाले चोरों के कुख्यात अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

मेले में कार चालक पार्किंग की जगह पर कार पार्क कर जाते समय जेब में रखी चाबी को चालाकी से चुराकर कार चुरा रहे महाराष्ट्र से एक गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने कार के साथ गिरफ्तार किया है।

शहर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कलबुर्गी जिला पुलिस अधीक्षक अड्डूर श्रीनिवासलु ने कहा कि पुलिस ने महाराष्ट्र के बीड जिले के एकनाथ वाडी और पुणे शहर के वाघोली में कार्रवाई कर मुख्य आरोपी वि_ल सकाराम लस्करे (38) और उसके साथी प्रशांत उर्फ परशुराम, एकनाथ वाडी के गायकवाड़, सहदेव तांदले, सुनील बीड और गांजसागवी के राजु गायकवाड़ को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों ने 30 जनवरी को चित्तापुर तालुक के नालवारद में कोरीसिद्धेश्वर जात्रा उत्सव के दौरान जेवरगी कस्बे के दत्तू गुत्तेदार की कार चुराई कर कलबुर्गी में नंबर प्लेट बदली और आलंद के रास्ते महाराष्ट्र भाग गए थे परन्तु पुलिस दल ने कुछ वैज्ञानिक कारकों को ध्यान में रखते हुए व्यापक जांच करने के बाद आरोपियों को महाराष्ट्र में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूर्व में बागलकोट जिले में बादामी बनशंकरी जात्रा महोत्सव, आंध्र प्रदेश में एम्मेगनूर जात्रा समेत अन्य स्थानों पर कारें चुराने की बात कबूल की है।

एसपी ने कहा कि चोरी की गई कारों का उपयोग गांजा तस्करी सहित अन्य अपराधों के लिए किया जाता था। गिरफ्तार आरोपी अन्य किन मामलों में संलिप्त हैं, इसका पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

एसपी ने वाहन चालकों को मेलों और त्यौहारों के दौरान अपने वाहन पार्क कर, उनकी चाबियां सुरक्षित रखने की सलाह दी। उन्होंने मामले की जांच करने वाली शहाबाद उपमंडल के डीएसपी शंकरगौड़ा पाटिल के नेतृत्व की टीम के काम की भी सराहना की।
संवाददाता सम्मेलन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश मेघण्णनवर, चित्तापुर सीपीआई चंद्रशेखर तिगड़ी, वाडी पीएसआई तिरुमलेश और कर्मचारी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *