कलबुर्गी जेल में स्मार्टफोन के इस्तेमाल की जांच शुरूकलबुर्गी जेल में स्मार्टफोन के इस्तेमाल की जांच शुरू

जेल विभाग की एसपी यशोदा वंटगोडी कर रही हैं जांच
कलबुर्गी. सेंट्रल जेल में कुछ कैदियों की ओर से स्मार्टफोन के इस्तेमाल की घटनाओं और मीडिया में आई एक कैदी के फोन कॉल को लेकर जेल विभाग की एसपी यशोदा वंटगोडी ने जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सेंट्रल जेल पहुंचीं यशोदा वंटगोड़ी ने पूरे दिन दोनों घटनाओं के बारे में संबंधित लोगों से प्रारंभिक जानकारी जुटाई।
इस दौरान यशोदा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे सेंट्रल जेल में हाल में हुई घटनाओं के संबंध में प्रारंभिक जांच करने आई हैं। हम प्रारंभिक जांच कर एक सप्ताह में अपने विभाग के डीजी को रिपोर्ट देंगे।
दूसरी ओर, कलबुर्गी नगर पुलिस आयुक्त शरणप्पा एसडी ने सेंट्रल जेल में मोबाइल फोन, सिगरेट और गुटखा मिलने के मामले को सीसीबी को हस्तांतरित किया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *