जारकीहोली ने केंद्र सरकार को दी चुनौतीलोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली।

फ्लाईओवर ब्रिज बनाने का किया फैसला

बेलगावी. बेलगावी के साहूकार लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने केंद्र सरकार पर चुनौती देते हुए बेलगावी में फ्लाईओवर ब्रिज बनाने का फैसला किया है। वे केंद्र सरकार से सहायता लिए बिना अपने विभाग से ही 300 करोड़ रुपए की लागत से इसे बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

इससे पहले केंद्र और राज्य सरकार की ओर से फ्लाईओवर ब्रिज बनाने की योजना बनाई गई थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वयं बेलगावी में इस परियोजना की घोषणा की थी परन्तु बेलगावी जिले के भाजपा नेताओं ने इस परियोजना में बाधा उत्पन्न की है।

श्रेय की राजनीति के लिए भाजपा नेताओं के विरोध के चलते सतीश जारकीहोली ने राज्य सरकार की ओर से स्वयं इस योजना को लागू करने के लिए आगे आए हैं। इस परियोजना की घोषणा राज्य सरकार के बजट में की जाएगी, इस बारे में अधिकारियों के साथ बैठक भी की है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *