के.एच. पाटिल संग्रहालय का उद्घाटनगदग में रविवार को के.एच. पाटिल संग्रहालय में रखी गई केएच पाटिल की दुर्लभ तस्वीरें देखते एआईसीसी अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे।

गदग. हुलकोटी के शेर के नाम से जाने जाने वाले सहकारी आंदोलन के भीष्म केएच पाटिल की जन्म शताब्दी समारोह के तहत रविवार को कॉटन सेल्स सोसायटी के पुनर्निर्मित भवन का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को उद्घाटन किया।

लगभग 5.50 करोड़ रुपए की लागत से 235 गुणा 70 एम क्षेत्र में निर्मित इमारत में केएच पाटिल संग्रहालय की स्थापना की गई है। संग्रहालय में केएच पाटिल के राजनीति में प्रवेश से लेकर उनके अंतिम वर्षों तक विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों के साथ उनके चित्र, उनके जरिए किए गए विकास कार्यों का विवरण, सहकारी क्षेत्र में उनके जरिए किए गए सुधार और उनकी कांस्य प्रतिमा देखी जा सकती है। इसके अलावा, इसी भवन में कपास निविदा के लिए आने वाले किसानों के ठहरने की खातिर विशेष कमरे तथा किसानों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देने के लिए केएच पाटिल मेमोरियल हॉल का निर्माण किया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संग्रहालय में रखी गई केएच पाटिल की दुर्लभ तस्वीरें देखीं। मंत्री एचके पाटिल ने इनके बारे में विस्तार से बताया।

उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, विधान परिषद के सभापति बसवराज होरट्टी और विधान परिषद के पूर्व सदस्य और लोक शिक्षण ट्रस्ट के ट्रस्टी यू.बी. वेंकटेश आदि मौजूद थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *