केएलई टेक ने जेएनसीएएसआर से किया समझौताहुब्बल्ली में मंगलवार को केएलई टेक और जेएनसीएएसआर के बीच अनुलंधान सहयोग के लिए समझौता हुआ।

अनुसंधान सहयोग

हुब्बल्ली. केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी और जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च (जेएनसीएएसआर), बेंगलूरु ने मंगलवार को शहर बीवीबी कॉलेज में अनुसंधान सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. पीजी तिवारी और जेएनसीएएसआर के अध्यक्ष प्रो. जीयू कुलकर्णी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

प्रो. जीयू कुलकर्णी ने कहा कि नए समझौते के तहत केएलई टेक के प्रोफेसर और छात्र जेएनसीएएसआर का दौरा कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम अपने केंद्र से शोधकर्ताओं और छात्रों को भी यहां भेजेंगे। प्रो. अशोक शेट्टर और उनकी टीम के विजन के तहत केएलई नवाचार और उत्कृष्टता की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, जो सराहनीय है।

केएलई टेक के प्रो-चांसलर प्रो. अशोक शेट्टर ने कहा कि जेएनसीएएसआर उत्कृष्ट वैज्ञानिक अनुसंधान पर जोर देता है। इस समझौते से दोनों संस्थाओं को लाभ होगा।

इस अवसर पर एनएच अयचित, शिवप्रसाद एसएम, प्रकाश तिवारी, बसवराज अनमी आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *