श्रम मंत्री संतोष लाड ने कहा
बेलगावी. श्रम मंत्री संतोष लाड ने कहा कि भाजपा नीत एनडीए सरकार संकट में है। भाजपा के मंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नाराज हैं। इसलिए, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को प्रधानमंत्री के पद पर बदला जा सकता है।
वे सोमवार को राज्य में मुख्यमंत्री बदलने के संबंध में पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता केवल मोदी की उपलब्धियों के बारे में बात करते हैं परन्तु कोई भी अन्य नेताओं की उपलब्धियों के बारे में बात नहीं कर रहा है। केंद्र में भाजपा को बहुमत नहीं है। इसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही बदलने की चर्चा हो रही हैं। आपको इसके बारे में भी पूछना चाहिए।
लाड ने कहा कि हम 11 साल से विश्वगुरु देख रहे हैं। उन्हें हटाकर कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बना दें तो भी हमें कोई आपत्ति नहीं है।