हल्के-मुप्पाने लांच सेवा 4 जून तक स्थगित

सडक़ निर्माण कार्य के चलते

शिवमोग्गा. सागर तालुक के करूर होबली (राजस्व केंद्र) क्षेत्र में हल्के-मुप्पाने लांच सेवा 4 जून तक स्थगित कर दी गई है। बंदरगाह एवं अंतर्देशीय जल परिवहन विभाग ने यह जानकारी दी है।

तुमरी ग्राम पंचायत क्षेत्र के हल्के मुप्पाने मार्ग के लिए कंक्रीट सडक़ स्वीकृत की गई है तथा 29 मई से 4 जून तक मुप्पाने कडवु के पास कंक्रीट सडक़ निर्माण कार्य किया जाएगा।

कार्य के दौरान लांच सेवा स्थगित करने के तुमरी ग्राम पंचायत के अनुरोध के बाद यह कार्रवाई की गई है।

इस बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कडवु निरीक्षक धनेंद्र कुमार ने कहा कि सडक़ निर्माण कार्य के चलते लांच सेवा स्थगित की गई है तथा लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। द्वीप के कुदरूर, चन्नगोंडा, एसएस भोग, तुमरी ग्राम पंचायत सीमा के ग्रामीणों और कारगल जोग से आने वाले पर्यटकों को 4 जून तक निकटवर्ती होलेबागिलु कडवु मार्ग पर सिगंदूर लांच सेवा का उपयोग करने की अपील की है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *