हुब्बल्ली. तालुक के कोलिवाड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर परिवहन निगम बस चालक की समय पर जागरूकता से एक बड़ा हादसा टल गया। एक्सेल कट होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई। तुरन्त सतर्क हुए चालक की समय रहते दिखाई सजगता से बड़ा हादसा टल गया। यह घटना शिरहट्टी से हुब्बल्ली आ रही बस में हुई। बताया जा रहा है कि बस में सौ से ज्यादा यात्री सवार थे। यात्री मल्लिगवाड, मुलगुंद, चिंचली, कोलिवाड़ से आ रहे थे। बस में स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक थी। यात्रियों की संख्या बढऩे के कारण बस का एक्सेल में टूट गया। चालक को कोलिवाड़ के ग्रामीणों ने सम्मानित किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *