ट्रांसफार्मर विवाद में व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तारशांतकुमार।

शिवमोग्गा. भद्रावती के दोड्डेरी गांव में बुधवार की रात एक खेत पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या की गई है।
मृतक की पहचान दोड्डेरी गांव निवासी शांतकुमार (35) के तौर पर की गई है। घटना में आरोपी लेपाक्षी (40), आतिश और अभिलाष समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं, परन्तु वे सुरक्षित बच गए हैं।
घटना के संबंध में ग्रामीण पुलिस थाने में 10 लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई हैं। पुलिस जांच कर रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक जीके मिथुन कुमार, एएसपी अनिल कुमार भूमरेड्डी, डीएसपी नागराज, ग्रामीण थाना पुलिस निरीक्षक जगदीश हंचिनल और पेपर टाउन थाना निरीक्षक नागम्मा ने घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण किया।

कारण क्या है?
पुलिस ने बताया कि मारे गए शांतकुमार और आरोपी लेपाक्षी के परिवारों की जमीनें एक-दूसरे से सटी हुई हैं। शांतकुमार की जमीन पर एक ट्रांसफार्मर है और लेपाक्षी परिवार की जमीन भी उक्त ट्रांसफार्मर के माध्यम से बिजली से जुड़ी हुई है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत को लेकर शाम को खेत पर ही हंगामा और मारपीट हुई। बाद में, एम्मेदोड्डी गांव के मोरारजी देसाई स्कूल के पास दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई। मामला बढऩे पर शांतकुमार पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल शांतकुमार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इसके बाद लेपाक्षी के घर में आग लगाने का प्रयास किया गया। घर को लगी आग को बुझाने से बड़ी आपदा टल गई। दो बाइकें क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस ने बुधवार रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कड़ी सुरक्षा
घटना के चलते एहतियात के तौर पर गांव में कड़ा पुलिस पहरा लगा दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर डेरा डाला है।
भद्रावती ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *