तीन हजार गर्भवती महिलाओं की सामूहिक गोदभराई 24 कोमहिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर।

लक्ष्मी हेब्बालकर ने दी जानकारी

बेलगावी. महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 24 मार्च को सुबह 10.30 बजे शहर के सीपीईडी मैदान में तीन हजार गर्भवती महिलाओं के लिए सामूहिक गोदभराई समारोह का आयोजन किया गया है।

शहर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए हेब्बालकर ने कहा कि मां और बच्चा स्वस्थ रहें इसलिए हमने यह सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया है।हम बेलगावी के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली तीन हजार गर्भवती महिलाओं को साड़ी के साथ गोद भरी जाएगी। तीव्र गर्मी के कारण, कार्यक्रम स्थल पर जर्मन टेंट लगाया गया है तथा पीने के पानी, नाश्ते और पूरन पूरी के भोजन की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि हम गर्भवती महिलाओं को उनके घर से लाने से लेकर सुरक्षित घर वापस पहुंचने तक देखभाल करेंगे। विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को किट दिए जाएंगे। इसके अलावा विभाग वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा।

हेब्बालकर ने कहा कि जिला प्रभारी मंत्री सतीश जारकीहोली इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। हमने जिले के सभी विधायकों और सांसदों को आमंत्रित किया है। यह पहला कार्यक्रम है। इसकी सफलता के आधार पर आगामी दिनों में कार्यक्रम विभिन्न चरणों में आयोजित किया जाएगा। 26 मार्च को बल्लारी में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

31 मार्च के बाद जारी की जाएंगी गृहलक्ष्मी योजना की दो किस्तें

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने कहा कि गृहलक्ष्मी योजना की दो किस्तें 31 मार्च के बाद जारी की जाएंगी। हमारी सरकार की सत्ता में ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 2,000 रुपए की वृद्धि की थी। उसके बाद से किसी भी सरकार ने इसमें वृद्धि नहीं की थी। इस बजट में हमने महिला कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1,000 रुपए तथा सहायिकाओं के मानदेय में 750 रुपए की वृद्धि की घोषणा की है। हम इसे लागू करेंगे।

मंत्री के.एन. राजन्ना के हनीट्रैप में फंसने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हेब्बालकर ने कहा कि एक मंत्री को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश की करना यह दुर्भाग्यपूर्ण है। राजन्ना ने इस संबंध में सदन में अपना अनुभव साझा किया है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों ने पहले ही इस पर प्रतिक्रिया दे दी है। गृह मंत्री इस मामले का ध्यान रखेंगे। मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगी।

लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली के दहाड़ते बाघों को अब निशाना बनाकर डराने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि इस बारे में सतीश से ही पूछिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *