दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
लाखों रुपए की लकड़ी जलकर राख
बजली वितरण केंद्र तक फैलने से पहले आग पर पाया काबू
शिवमोग्गा. शहर के न्यू मंडली क्षेत्र स्थित एक सॉमिल में आग लगने की घटना ने हडक़ंप मचा दिया। हालांकि दमकल विभाग की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। भारी मात्रा में लकड़ी के भंडारण के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका थी।
एक घंटे की मशक्कत से पाया काबू
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे से अधिक समय तक लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया। अधिकारियों के अनुसार, सॉमिल में लगभग 2 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की लकड़ी मौजूद थी, जिसमें से करीब 3 लाख रुपए की लकड़ी आग की भेंट चढ़ गई।
बड़ा खतरा टला
सॉमिल के समीप ही बिजली वितरण केंद्र स्थित होने के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई थी। आग के फैलने पर बड़ा विस्फोट या व्यापक नुकसान होने की आशंका थी। दमकल कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते यह संभावित बड़ा हादसा टल गया।
अग्निशमन विभाग के अधिकारी आरएफओ राजू ने कहा कि समय पर मिली सूचना और टीम की मुस्तैदी से हम आग को फैलने से रोकने में सफल रहे। यदि थोड़ी भी देरी होती तो नुकसान कई गुना बढ़ सकता था।
डीएफओ अशोक ने कहा कि सॉमिल में ज्वलनशील सामग्री अधिक होने के कारण जोखिम ज्यादा था, लेकिन टीम के समन्वय और सतर्कता से स्थिति पर काबू पा लिया गया।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस अभियान में एफएसओ मक्तूम हुसैन, एलएफ सुनील, एफडी सतीश, संगमेश, रमेश, नागराज, एफएम वेंकटेश, यर्रीस्वामी, मारुति, यशवंत, विजय और मोहम्मद हुसैन सहित कई दमकल कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

