‘धर्मस्थल चलो’ अभियान

उडुपी. भाजपा जिला अध्यक्ष कुत्यारु नवीन शेट्टी ने कहा कि श्री क्षेत्र धर्मस्थल के खिलाफ चल रहे अपप्रचार और सुनियोजित षड्यंत्र की निंदा करते हुए, मामले की जांच एनआईए को सौंपने की मांग के साथ भाजपा राज्याध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के नेतृत्व में 1 सितंबर को होने वाले राज्यस्तरीय ‘धर्मस्थल चलो’ अभियान में उडुपी जिले से 15,000 से अधिक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भक्त शामिल होंगे।

इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शेट्टी ने कहा कि 28 अगस्त को मेंगलूरु में हुई समन्वय बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम का संचालन राज्य संयोजक एवं यलहंका विधायक एसआर विश्वनाथ, सह संयोजक एवं कार्कला विधायक वी. सुनील कुमार और बेल्तंगडी विधायक हरीश पूंजा ने किया था।

उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे तक सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं को श्री क्षेत्र धर्मस्थल पहुंचने का आह्वान किया गया है। इसके बाद दोपहर 2 बजे भाजपा राज्याध्यक्ष विजयेंद्र के नेतृत्व में ‘बृहद् सम्मेलन’ आयोजित होगा।

जिला अध्यक्ष नवीन शेट्टी ने कहा कि शबरीमला, तिरुपति और ईशा फाउंडेशन के बाद अब धर्मस्थल जैसे प्रमुख धार्मिक केंद्रों के खिलाफ षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। हिंदू अस्मिता, आस्था और विश्वास पर प्रहार करने वालों को कड़ा संदेश देने और धार्मिक केंद्रों की रक्षा के संकल्प के लिए यह अभियान ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जाएगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *