हुब्बल्ली. प्रेम प्रसंग के चलते फैयाज नामक युवक ने नेहा नाम की युवती की कॉलेज परिसर में बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस संबंध में मुस्लिम नेताओं ने रविवार को हुब्बल्ली के बिड्नाल स्थित घर पर नेहा के पिता निरंजन हिरेमठ से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि इस घटना से बहुत आहत हुए हैं। आरोपी को कड़ी सजा होनी चाहिए। ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रेक अदालत स्थापित करनी चाहिए। किसी भी वकील को हत्या के आरोपी की पैरवी नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा मुस्लिम वकीलों को इसमें भाग नहीं लेना चाहिए। नेहा की हत्या की निंदा कर सोमवार को शहर के शाह बाजार समेत प्रमुख वाणिज्य भवनों को बंद करने का फैसला किया है। सोमवार शाम को अंजुमन समूह संस्थाओं की छात्राओं की ओर से कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
मुस्लिम धर्मगुरु सैयद ताजुद्दीन कादरी, मौलाना जहिरुद्दीन काजी, अंजुमन-ए-इस्लाम संस्था हुब्बल्ली के अध्यक्ष एएम हिंडसगेरी के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारी अल्ताफ हुसैन हल्लूर, आरीफ भद्रापुर, इलियास मनियार, शिराज अहमद कुडचिवाले, मेहमूदल कोलूर समेत समाज के प्रमुख उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *