एमडब्ल्यूबी को मिला महाशिवरात्रि पर महाप्रसाद का लाभहुब्बल्ली सिध्दारूढ़ मठ रथोत्सव फाइल फोटो।

सिध्दारूढ़ मठ में आते हैं लाखों श्रध्दालु

हुब्बल्ली. उत्तर कर्नाटक के लोगों के पूज्य देवता सिद्धारूढ़ स्वामी मठ में 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि पर रथ उत्सव का आयोजन किया गया है। महाशिवरात्रि को आने वाले श्रध्दालुओं के लिए मुथा वाघमल भूराजी (एमड्ब्ल्यूबी) परिवार की ओर से महा प्रसादी की व्यवस्था की गई है। महाशिवरात्रि के भोजन का लाभ एमड्ब्ल्यूबी परिवार को मिला है।

मठ में महाशिवरात्रि और रथोत्सव में लाखों श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हैं।

सिध्दारूढ़ मठ में धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि और रथोत्सव मनाया जाता है। इसमें ढोल और बैंजो सहित विभिन्न संगीत वाद्ययंत्रों के साथ युवा, बच्चेे, महिलाएं समेत हर वर्ग आयु, जाति-धर्म के लोग उत्साह से भाग लेते हैं। ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेवा के जयघोष लगाते हैं।

जाति और धर्म की बंदिशों से ऊपर उठकर सभी जातियों के लोगों रथ उत्सव में भाग लेते हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु न केवल टेम्पो, ट्रैक्टर, दोपहिया वाहनों और कारों में, बल्कि पैदल भी आते हैं। शक्ति योजना के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई।

शिवरात्रि के उपलक्ष्य में मठ को दीपों से सजाया गया है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गोवा समेत बागलकोट, विजयपुर, दावणगेरे, कलबुर्गी, हावेरी, गदग, बेलगावी और चित्रदुर्ग आदि विभिन्न जिलों सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालुओं रथ उत्सव में भाग लेंगे।

उत्तर कर्नाटक के भव्य मेलों में से एक सिद्धारूढ मठ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भोजन और नाश्ते की व्यवस्था एमड्ब्ल्यूबी की ओर से गई है। इसके अलावा, ऑटो रिक्शा चालक भी शहर में श्रद्धालुओं को मुफ्त यात्रा सेवाएं प्रदान करेंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *