नवरात्रि प्रारंभ, कल होगी घट स्थापनाघट स्थापना।

हाथी पर सवार होकर आएगी मां दुर्गा

होसपेट/विजयनगर. श्राद्ध पक्ष की समाप्ति के साथ ही सोमवार से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होगा। शुक्ल प्रतिपदा पर विधि-विधान से घट स्थापना की जाएगी।

ज्योतिषाचार्य जब्बर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस बार मां भगवती हाथी पर सवार होकर पधारेंगी, जो देश में शांति, सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है।

मां दुर्गा की विदाई गुरुवार को डोली अथवा पालकी पर होगी, जो जनकल्याण और स्वास्थ्य में नरमी का संकेत देती है।

पंडित कैलाशचंद्र दवे ने बताया कि पंचांग और ज्योतिषीय गणना के आधार पर देवी के वाहन से पूरे वर्ष की स्थिति का आकलन किया जाता है।

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

सोमवार प्रात: 6 से 8 बजे तक – अमृत वेला
प्रात: 9.30 से 11 बजे तक – शुभ वेला
दोपहर 12.०6 से 12.55 बजे तक – अभिजित मुहूर्त
दोपहर 3.55 से शाम 6.35 बजे तक – लाभ-अमृत वेला

इस दौरान दस दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना होगी। आगामी 2 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन शस्त्र और शास्त्र पूजा की जाएगी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *