सर्वपितृ अमावस्या पर पितृ एवं शहीदों को तर्पणविजयनगर शिवपुर स्थित मार्कंडेश्वर मंदिर के पास तुंगभद्रा नदी की उप-शाखा में सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर पितृ तर्पण करते हुए श्रध्दालु।

होसपेट. विजयनगर शिवपुर स्थित मार्कंडेश्वर मंदिर के पास तुंगभद्रा नदी की उप-शाखा में सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर पितृ तर्पण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न केवल अपने पूर्वजों को तर्पण किया गया, बल्कि देश की स्वतंत्रता में बलिदान देने वाले सम्मानित नागरिकों और शहीदों को भी जलांजलि अर्पित की गई।

होसपेट विष्णु समाज के अध्यक्ष चन्दन सिंह भाटी, उपाध्यक्ष रतनाराम पटेल, आंजणा पटेल समाज के अध्यक्ष जोधाराम पटेल, भवरसिंह राजपुरोहित, भवरानी अंबालाल माली, तेजस पटेल, गणपतसिंह राव, भेराराम पटेल, योगेश राजपुरोहित, नोनजी पटेल, सुरेश राव सहित अन्य लोगों ने श्रद्धा भाव से तर्पण किया।

जब्बरसिंह राजपुरोहित मायलावास ने बताया कि श्राद्ध पक्ष के 16 दिन पूर्वजों के तर्पण के लिए होते हैं। ये सभी पितर पृथ्वी पर निवास करते हैं और अपने वंशजों से भोजन, पानी आदि की अपेक्षा रखते हैं। यदि किसी को अपने पूर्वजों की तिथि याद न हो, तो सर्वपितृ अमावस्या पर तर्पण करना विशेष पुण्यदायक माना जाता है।

कार्यक्रम में तर्पण का कार्य पुजारी श्रवण कुमार भट्ट ने करवाया। इसके अतिरिक्त, तुंगभद्रा नदी, पंपासरोवर और अपने-अपने घरों में भी लोग तर्पण कर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *