26 जुलाई को भव्य प्रवेश यात्रा
108 एलाचार्य प्रसंग सागर मुनि करेंगे 16वां चातुर्मास
धार्मिक आयोजनों की तैयारियां तेज
कार्कल (उडुपी). जैन समाज के प्रमुख धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल चातुर्मास वर्षायोग का आयोजन लगभग आठ वर्ष बाद कार्कल श्रीक्षेत्र में होने जा रहा है। इस अवसर पर 108 एलाचार्य प्रसंग सागर मुनि का भव्य नगर प्रवेश 26 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
श्रीक्षेत्र शिरलाली के सूडी बसदी में विराजमान 108 प्रसंग सागर मुनि, 108 आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज के शिष्य हैं। उन्हें कार्कल में 16वें चातुर्मास वर्षायोग के लिए रविवार को कार्कल श्रीमठ के राजगुरु ध्यान योगी ललितकीर्ति भट्टारक स्वामी के नेतृत्व में तथा जैन समाज के प्रतिनिधियों ने श्रीफल अर्पित कर विधिवत आमंत्रित किया।
आयोजन समिति के अनुसार, 26 जुलाई को सुबह 8.30 बजे कार्कल पहाड़ी के पीछे स्थित बाइपास से मुनि की भव्य प्रवेश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
नगर प्रवेश के बाद कार्कल श्रीक्षेत्र में चातुर्मास वर्षायोग का शुभारंभ होगा। इस दौरान धार्मिक प्रवचन, आध्यात्मिक कार्यक्रम, धर्मोपदेश और विभिन्न सांस्कृतिक-धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

