श्रीमान-श्रीमती माहेश्वरी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर
इलकल (बागलकोट)। माहेश्वरी समाज के युवाओं द्वारा गठित गजानन उत्सव समिति के तत्वावधान में श्रीराम मंदिर सभागार में गणेशोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विघ्नहर्ता भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित कर प्रतिदिन पूजा-अर्चना और आरती के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
गणेशोत्सव के दौरान बच्चों से लेकर बड़ों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम दिन पांचवीं से सातवीं तथा आठवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए श्रीमान-श्रीमती माहेश्वरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
पांचवीं से सातवीं कक्षा वर्ग में साकेत जाजु और अनन्य करवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आठवीं से दसवीं कक्षा वर्ग में प्रतिष्ठा गोकुल दरक और विरेन कलंत्री प्रथम रहे। विजेताओं को माहेश्वरी समाज प्रमुख जुगल किशोर करवा ने अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पांच दिवसीय गणेशोत्सव के समापन पर गणपति की प्रतिमा को श्रद्धा और उल्लास के साथ शोभायात्रा निकालकर कृष्णा नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ अगले वर्ष पुन: आगमन की कामना की।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

