15 मिनट की फिल्म और हिंदी भक्ति गीत ने भक्तों का मन मोहा
हुब्बल्ली। सिद्धारूढ़ स्वामी के आध्यात्मिक जीवन, अद्वैत दर्शन और मानव कल्याण के संदेश पर आधारित वृत्तचित्र ‘शिव अंश’ का हुब्बल्ली स्थित सिद्धारूढ़ मठ में लोकार्पण किया गया। करीब 15 मिनट की इस फिल्म का हजारों भक्तों ने अवलोकन किया। इसमें प्रस्तुत हिंदी भक्ति गीत को विशेष सराहना मिली।
फिल्म के निर्माता एवं परिकल्पनाकार विजय बाकले और विनायक बाकले ने अपने पिता किरण (कृष्ण) बाकले तथा अतिथियों के साथ इसका विमोचन किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य लिंगराज पाटील, पुलिस आयुक्त भूषण गुलाबराव बोरसे, पूर्व विधायक अशोक काटवे, पूर्व मंत्री ए.एम. हिंडसगेरी और मठ अध्यक्ष बालु मगजीकोंडी सहित गणमान्य उपस्थित थे। अतिथियों ने ‘द अनटोल्ड अध्याय’ शीर्षक पोस्टर का भी विमोचन किया।
अतिथियों ने स्वामी के विचारों को कन्नड़ और हिंदी में नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की। इस दौरान किरण बाकले के चार दशक के छायांकन और पत्रकारिता सफर पर आधारित ‘एक कैमरा, एक कहानी-किरण बाकले’ वृत्तचित्र और उनके जीवन पर विशेष गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में अनन्या और अमोघ ने प्रार्थना की। विनायक किरण बाकले ने स्वागत, विजय किरण बाकले ने प्रस्तावना और डॉ. बी.एस. मालवाड़ ने संचालन किया। किरण बाकले ने आभार जताया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

