21 उपवास की तपस्या पर ऋषभ कटारिया का सम्मानजैन स्थानक भवन में ऋषभ कटारिया का सम्मान किया।

इलकल (बागलकोट)। जैन स्थानक भवन में मुन्नालाल हस्तीमल कटारिया परिवार की ओर से ऋषभ कटारिया के 21 उपवास पूर्ण होने पर तप अनुमोदना समारोह आयोजित किया गया। जैन समाज की महिलाओं ने तप संबंधी भक्ति गीत प्रस्तुत कर आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया और तपस्वी की अनुमोदना की।

जैन बहु मंडल एवं जेपीपी जैन महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष कल्पना कटारिया ने कहा कि जैन धर्म में उपवास केवल निराहार रहने का नाम नहीं, बल्कि मन, वचन और काया पर संयम रखते हुए धर्म-ध्यान एवं आराधना में लीन रहने की साधना है। तप से आत्मा निर्मल और पवित्र होती है तथा जीवन में आत्मिक शुद्धि और सकारात्मक परिवर्तन आता है। ऋषभ कटारिया द्वारा 21 उपवास का संकल्प पूरा करना युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

जैन युवा संघ के अध्यक्ष सुधीक कटारिया ने कहा कि मन पर नियंत्रण सबसे कठिन साधना है। ऋषभ कटारिया ने तप के माध्यम से कर्मों की निर्जरा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने सभी से धर्म के प्रति श्रद्धा और सात्विक जीवन अपनाने का आह्वान किया।

समारोह में जैन महिला मंडल, जैन युवा संघ, जेपीपी जैन महिला एवं युवा फाउंडेशन तथा माहेश्वरी समाज के सदस्यों ने ऋषभ कटारिया का शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र से हुआ। श्वेता भलगट ने संचालन किया तथा अभय कटारिया ने आभार व्यक्त किया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *