सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ओपीडी की शुरुआतसुपर स्पेशियलिटी अस्पताल।

बल्लारी. काफी लंबे इंतजार के बाद बल्लारी की अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने आखिरकार बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) की सेवाएं शुरू कर दी हैं।

अस्पताल के निदेशक डॉ. टी. गंगाधर गौड़ा ने बताया कि ओपीडी के साथ-साथ आपातकालीन स्थिति में तत्काल इलाज की अस्थायी व्यवस्था भी की गई है। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चिकित्सकीय कर्मचारियों की कोई कमी नहीं है। डी-ग्रुप कर्मचारी और नर्सिंग कर्मचारियों की मंजूरी मिल चुकी है तथा उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बल्लारी और आसपास के लोगों को बेंगलूरु या हैदराबाद जाना पड़ता था। इसी समस्या को हल करने के लिए 120 करोड़ रुपए की लागत से 455 बिस्तरों वाला यह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया गया है।

डॉ. टी. गंगाधर गौड़ा ने बताया कि यहां न्यूरोलॉजी, मेडिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी जैसी जटिल बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। हृदय रोगों के उपचार के लिए कैथ लैब भी तैयार की गई है। वर्तमान में रोजाना लगभग 300 बाह्य रोगियों की जांच का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल को पूरी तरह कार्यरत होने में अभी तीन महीने का समय लगेगा। अभी केवल ओपीडी की शुरुआत की गई है और धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से सभी विभाग शुरू किए जाएंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *