हमारी सरकार गरीब हितैषीहुब्बल्ली में इंदिरा कैंटीन उद्घाटन अवसर पर मौजूद विधायक और कर्नाटक स्लम विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रसाद अब्बय्या।

विधायक अब्बय्या ने इंदिरा कैंटीन का किया उद्घाटन

हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक और कर्नाटक स्लम विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रसाद अब्बय्या ने कहा कि इंदिरा कैंटीन गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों, गरीब ड्राइवरों और अस्पताल आने वाले गरीब लोगों की भूख मिटाती है। इंदिरा कैंटीन गरीबों के लिए ही खोली गई है। हमारी कांग्रेस सरकार एक ऐसी परियोजना का समुचित क्रियान्वयन कर रही है जिसे पिछली भाजपा सरकार ने उपेक्षित कर दिया था। हमारी सरकार गरीब हितैषी सरकार है।

पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कारवार रोड स्थित शिवशंकर कॉलोनी के निकट नवनिर्मित इंदिरा कैंटीन का फीता काटकर उद्घाटन कर अब्बय्या ने कहा कि भाजपा सरकार के समय इंदिरा कैंटीन को बंद कर दिया गया था। अब जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तो उन्होंने कैंटीन स्थापित की है। भूखे पेट को भोजन मिलेगा। यह गरीब लोगों के लिए मदद का स्रोत होगा। इस क्षेत्र में सबसे अधिक गरीब लोग रहते हैं इस लिए यहां कैंटीन स्थापित की गई है। इसका अच्छा उपयोग करना चाहिए।

उन्होंने भाजपा को जवाब देते हुए कहा कि 2017 में राहुल गांधी को आमंत्रित कर बेंगलूरु में इस परियोजना का शुभारंभ किया गया था। बाद की सरकार ने इस योजना को छोड़ दिया था परन्तु हमारे मुख्यमंत्री ने इस योजना को पुन: बहाल कर दिया है और गरीबों को भोजन का रास्ता दिखाया है। हमारी लौह महिला इंदिरा गांधी की तस्वीर देखने पर भाजपा को खुशी नहीं होगी। उन्हें बताएं कि आज हमारा देश जो विकास देख रहा है, वह इंदिरा गांधी की परियोजनाओं के कारण है।

अब्बय्या ने कहा कि नाश्ता सुबह 8 से 10 बजे तक, दोपहर का भोजन दोपहर 1 से 3 बजे तक तथा रात्रि भोजन शाम 7.30 से 9 बजे तक परोसा जाता है। नाश्ते का मूल्य 5 रुपए और दोपहर के भोजन का मूल्य 10 रुपए है। मैंने स्वच्छ पेयजल इकाई और उसके आसपास स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर नगर निगम के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार, जोन विकास अधिकारी मल्लिकार्जुन यांबुर, ठोस कचरा विभाग के कार्यकारी अभियंता संतोष यरंगल्ली, मुतवल्ली कुतुबुद्दीन हदली, स्थानीय नेता संतोष पूजार, सैयद सलीम मुल्ला, मुस्ताक मुदगल, सादिक नवलूर, द्यामन्ना डोंगी, गणेश पूजार, प्रकाश ओंटमनी, मिरियप्पा, रमन्ना पूजार, सुभाष पूजार, अब्बू बीजापुर समेत कई अन्य उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *