जैन धर्म के कार्यों के लिए हमारा सहयोग हमेशा बना रहेगाहुब्बल्ली तालुक के वरूर नवग्रह तीर्थक्षेत्र आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री प्रियांक खरगे।

मंत्री प्रियांक खरगे ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
हुब्बल्ली. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि भारत की विरासत का हिस्सा जैन धर्म के कार्यों के लिए हमारा सहयोग हमेशा बना रहेगा।

खरगे ने हुब्बल्ली तालुक के वरूर नवग्रह तीर्थक्षेत्र का किए गए दौरे के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
उन्होंने कहा है कि आध्यात्मिकता और आस्था व्यक्तिगत हैं और हर किसी की मान्यताओं के बारे में अलग-अलग राय होती है। जीवन का सच्चा अर्थ एक-दूसरे की व्यक्तिगत मान्यताओं, भक्ति और समर्पण का सम्मान करने में निहित है। प्राचीन काल में जैन धर्म पूरे भारत में व्यापक तौर पर फैला था और अहिंसा के सिद्धांत पर आधारित जैन धर्म के आदर्शों पर देश की विरासत और सांस्कृतिक इतिहास का निर्माण हुआ है।

मंत्री प्रियांक ने कहा कि मैंने हुब्बल्ली तालुक के वरूर में नवग्रह तीर्थक्षेत्र का दौरा किया और हाल ही में अनावरण किया गया दुनिया के एकमात्र 405 फुट ऊंचे सुमेरु पर्वत को देखा और गुणदारनंदी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन धर्म के इस क्षेत्र में यदि सरकार से किसी सहयोग की आवश्यकता होगी तो मैं तत्परता से रूचि दिखाऊंगा और सहायता प्रदान करूंगा। हमारा सहयोग सदैव भारत की धरोहर जैन धर्म के कार्यों के साथ रहेगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *