शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस की कार्रवाईपुरानी हुब्बल्ली के कसबापेट पुलिस थाने में जब्त वाहनों का जायजा लेते पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार।

264 दोपहिया वाहन जब्त
हुब्बल्ली. पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने कहा कि शनिवार को हुब्बल्ली-धारवाड़ पुलिस आयुक्तालय के दक्षिणी उप-विभाग के विभिन्न हिस्सों में कार्रवाई कर बिना उचित दस्तावेजों के कुल 264 दोपहिया वाहन और तीन ऑटो रिक्शा जब्त किए गए।
कसबापेट पुलिस थाने में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस आयुक्त शशिकुमार ने कहा कि हुब्बल्ली शहर, घंटिकेरी, कसबा पेट, पुरानी हुब्बल्ली और बेंडिगेरी पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में 14 स्थानों पर चेकपोस्ट का निर्माण और कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण, बीमा प्रमाणपत्र, बिना हेलमेट और वायु प्रदूषण जांच नहीं कराने वाले वाहन पाए गए। इनमें खराब नंबर प्लेट और बिना नंबर प्लेट के मामले तो हैं ही, चोरी के वाहन भी हैं।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह आईएमवी और बीएनएस के अनुसार अपराध है, यदि मामला दर्ज किया जाता है, तो अदालत में उचित दस्तावेज जमा करने और जुर्माना अदा करने के बाद वाहन को छोडऩा पड़ता है। इस प्रक्रिया में समय लगता है, इसलिए वाहन चालकों के लिए सावधान रहना बेहतर है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के संकरी सडक़ों पर अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने, शहर के बाहर अनैतिक गतिविधियों सहित जनता को परेशान करने की शिकायतें मिली थीं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी कार्रवाई की गई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *