चाकूबाजी की दो घटनाओं से दहशत

हुब्बल्ली. शहर में सोमवार को चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां श्मशान घाट में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, वहीं दूसरी घटना में एक युवक को मामूली विवाद में चाकू मार दिया गया।

श्मशान घाट में पुलिस पर हमला

एसएम. कृष्णा नगर स्थित श्मशान घाट में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में कसबापेट पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान ईश्वर नगर निवासी अयान रफीक, समीर, तौफीक और विनायक के तौर पर की गई है।

घटना के दौरान कांस्टेबल एस.एस. मेटी पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल केएमसी-आरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा एचआर. रामापुर, रमण जे. और पी.के. चलवादी पर भी आरोपियों ने हमला किया।

पुलिस के अनुसार, रात में गश्त के दौरान कुछ युवक श्मशान में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थे। पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया और ड्यूटी में बाधा पहुंचाई।

एकमुखी सडक़ पर विवाद, युवक पर हमला

दूसरी घटना उणकल क्षेत्र के सिद्धप्पज्जा मठ के पास हुई, जहां एकमुखी (वन-वे) सडक़ पर बाइक चलाने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

पुलिस के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर नियमों का उल्लंघन करते हुए आ रहे थे। इसे लेकर उणकल निवासी यल्लप्पा ने उन्हें टोका, जिस पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्साए युवकों ने यल्लप्पा पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल यल्लप्पा को भी केएमसी-आरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में विद्यनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच तेज

दोनों घटनाओं के बाद शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *