पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने डीपीआर तैयार करें

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

कलबुर्गी. जिलाधिकारी बी. फौजिया तरन्नुम ने कर्नाटक पर्यटन नीति के तहत कलबुर्गी जिले में चिन्हित 30 पर्यटन स्थलों पर न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डीपीआर तैयार करने, प्रशासनिक मंजूरी लेने और काम शुरू करने के निर्देश दिए।
पहले ही कई पर्यटन स्थलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के कार्यों को कलबुर्गी में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी है।

कलबुर्गी में शनिवार को पर्यटन विभाग की प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर जिलाधिकारी तरन्नुम ने कहा कि पुरातत्व संग्रहालय और पर्यटन विभाग संयुक्त रूप से पर्यटन स्थलों का दौरा करें और स्थानीय लोगों की इच्छा के अनुसार डीपीआर तैयार करें। पर्यटन स्थलों पर तत्काल साइनेज बोर्ड लगाने चाहिए। हाईवे बोर्ड के माध्यम से जिले के पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों की जानकारी वाले ब्रोशर छपवाकर वितरित करने चाहिए। इसके अलावा जिले के पर्यटन स्थलों, कला, संस्कृति, वेशभूषा और खान-पान की आदतों पर कॉफी टेबल बुक निकालनी चाहिए।

बैठक में पर्यटन विभाग की उपनिदेशक बेबी मोगेरा, राज्य पुरातत्व संग्रहालय विभाग के सहायक निदेशक राजाराम, तकनीकी अभियंता प्रेमलता और अन्य मौजूद थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *