खानाबदोश एवं अर्ध-खानाबदोशों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएंबीदर में शनिवार को खानाबदोश एवं अर्ध-खानाबदोश समुदायों की सलाहकार समिति एवं प्रगति समीक्षा बैठक को सम्बोधित करतीं जिलाधिकारी शिल्पा शर्मा।

जिलाधिकारी शिल्पा शर्मा अधिकारियों को दिए निर्देश

बीदर. जिलाधिकारी शिल्पा शर्मा ने अधिकारियों को बीदर जिले में खानाबदोश एवं अर्ध-खानाबदोश समुदायों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान कर आवास सुविधाओं के तहत आवास उपलब्ध कराने के संबंध में स्थानों की पहचान कर सर्वेक्षण करने तथा एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

बीदर में शनिवार को खानाबदोश एवं अर्ध-खानाबदोश समुदायों की सलाहकार समिति एवं प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर शर्मा ने कहा कि ओबीसी के अंतर्गत आने वाले इन लोगों के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति और आय प्रमाणपत्र, बैंकों से ऋण सुविधा आदि सहित विभिन्न सेवाओं में देरी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से जी+3 योजना के तहत 90 लाभार्थियों को आवास आवंटित किया जाएगा। औराद में 200 परिवारों को आवास निर्माण के लिए 2 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। उन्होंने औराद तहसीलदार को निर्देश दिया कि यदि नगर की सीमा में भूमि कम है तो उसकी पहचान करनी चाहिए।

बैठक में जिला एवं तालुक स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *