आवश्यकतानुसार बीज व खाद उपलब्ध करें

कृषि आयुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

रायचूर. कृषि विभाग आयुक्त वाई.एस. पाटिल ने संबंधित अधिकारियों को कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के किसानों की आवश्यकताओं के अनुसार अच्छी गुणवत्ता वाले बीज और उर्वरक की आपूर्ति करने के निर्देश दिए।

वे सोमवार को रायचूर कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कलबुर्गी संभाग के जिलों की प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस बार कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में मानसून की बारिश अच्छी है और आगामी दिनों में कृषि गतिविधियां बढ़ेंगी। बीज और उर्वरकों की कृत्रिम कमी पैदा करने वालों और उन्हें सरकार की ओर से निर्धारित मूल्य से अधिक पर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। होबली (राजस्व केंद्र) स्तर पर सभी किसान संपर्क केन्द्रों की ओर से किसानों को रियायती दरों पर बीज, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक उपकरण वितरित करना चाहिए तथा किसानों को इसके बारे में सभी जानकारी देनी चाहिए।

इस अवसर पर बेंगलूरु वाटरशेड आयुक्त महेश बी. शिरूर, कृषि निदेशक जी.टी. पुत्र, राज्य माध्यमिक कृषि निदेशक वेंकटरामरेड्डी जे. पाटिल, कर्नाटक राज्य बीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनूप के.जी., विभिन्न जिलों के संयुक्त निदेशक उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *