हुब्बल्ली-धारवाड़ में बारिश, बाईपास सड़क पर भूस्खलनहुब्बल्ली-धारवाड़ में बारिश से बाईपास सडक़ पर भूस्खलन के कारण लगी वाहनों की लंबी कतार।

हुब्बल्ली. गुरुवार को हुई बारिश के कारण हुब्बल्ली-धारवाड़ बाईपास रोड (मनसूरु क्रॉस के पास) पर पानी से कुछ जगहों पर डामर बह गया है और मिट्टी ढह गई है।
इससे बाइपास मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया था। सुबह बाइपास रोड पर घंटों तक वाहनों की कतार लगी रही। फिर धीरे-धीरे आगे बढ़े। बाइपास मार्ग पर बिग मिश्रा इकाई के पास भी पानी सडक़ पर बहने से दिक्कत हुई थी।
धारवाड़ के भाविकट्टी प्लॉट, बसव नगर, वीरसोमेश्वर नगर और सीबी नगर सहित निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया था।

हुलिकेरी झील भर गई
अलनावर तालुक में हुलिकेरी झील इस साल दूसरी बार भर गई है। चादर चलने से जलधारा तेजी से बह रही है।
धारवाड़ में 6.1 सेमी, कुंदगोल में 5.5 और हुब्बल्ली नगर में 5.3 सेमी बारिश हुई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *