पेट्रोल, डीजल पर उपकर राशि उपलब्ध कराने का अनुरोधहुब्बल्ली में मंगलवार को श्रम विभाग की ओर से धारवाड़ जिले में विभिन्न असंगठित श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री संतोष लाड।

हुब्बल्ली. श्रम मंत्री संतोष लाड ने कहा कि मुख्यमंत्री से पेट्रोल और डीजल पर उपकर राशि का 1 प्रतिशत या 2 प्रतिशत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

शहर में मंगलवार को श्रम विभाग की ओर से धारवाड़ जिले में विभिन्न असंगठित श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लाड ने कहा कि यदि उपकर राशि प्रदान करने का प्रस्ताव लागू किया जाता है, तो 2 हजार करोड़ रुपए प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से कर्नाटक के जीएसटी हिस्से का 0.01 प्रतिशत प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। यह राशि एक हजार करोड़ रुपए होगी। यदि ये दोनों योजनाएं लागू होती हैं, तो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

लाड ने कहा कि राज्य में 90 प्रतिशत श्रमिक असंगठित हैं। पिछले दो वर्षों में, 1.08 करोड़ श्रमिकों ने श्रम विभाग में पंजीकरण कराया है। इनमें से 35 लाख निर्माण श्रमिक हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *