हुब्बल्ली रेलवे स्टेशन पर सारा बाइक रेंटल की शुरुआतहुब्बल्ली में गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर नए से खुले सारा बाइक रेंटल का फीता काटकर उद्घाटन करते स्वर्ण ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रबंध निदेशक डॉ. बीएसवी प्रसाद।

हुब्बल्ली. स्वर्ण ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रबंध निदेशक डॉ. वीएसवी प्रसाद ने कहा कि शहर के रेलवे स्टेशन पर सारा बाइक रेंटल शुरू हो गई है और पर्यटकों और आम जनता को इसका लाभ उठाना चाहिए।

वे गुरुवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर नए से खुले सारा बाइक रेंटल शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों से हुब्बल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले पर्यटकों को अब वाहनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अपने काम के लिए किसी वाहन की तलाश करने की आवश्यकता नहीं है। सारा बाइक रेंटल पर अपनी पसंद की बाइक किराए पर ले सकते हैं और हुब्बल्ली में घूम सकते हैं। वे बहुत कम कीमत पर बाइक किराए पर लेकर अपने पसंदीदा पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। इससे उनका समय बचेगा और कम समय में अधिक स्थानों की यात्रा कर सकेंगे।

सारा बाइक के मालिक राज भट ने कहा कि सारा बाइक रेंटल पहले ही गोकर्ण रेलवे स्टेशन पर शुरू हो चुका है। यात्रियों की भारी मांग के कारण अब इसे हुब्बल्ली रेलवे स्टेशन पर भी शुरू किया गया है। रेलवे विभाग के सहयोग से प्रदेश में पहली बार बाइक किराए पर देने की सुविधा शुरू की गई है। ग्राहक उचित दस्तावेज उपलब्ध कराकर कम कीमत पर बाइक किराए पर ले सकते हैं।

इस अवसर पर प्रशांत शेट्टी और रेलवे विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *