छात्राओं को 40.30 लाख रुपए की छात्रवृत्ति वितरितहुब्बल्ली के आरएन शेट्टी कल्याण मंडप में आयोजित कार्यक्रम में मलबार गोल्ड एंड डायमंड्स और मलबार चैरिटेबल ट्रस्ट की शहर शाखा की ओर से छात्राओं छात्रवृत्ति वितरित की गई।

हुब्बल्ली. मलबार गोल्ड एंड डायमंड्स और मलबार चैरिटेबल ट्रस्ट की शहर शाखा के तहत 436 छात्राओं को कुल 40.30 लाख रुपए की छात्रवृत्ति वितरित की गई।

शहर के आरएन शेट्टी कल्याण मंडप में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक प्रसाद अब्बय्या ने प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था ने जाति, धर्म, पंथ या संप्रदाय की परवाह किए बिना अपनी सामाजिक जिम्मेदारी योजना के तहत शिक्षा के लिए पर्याप्त सहायता प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार, महापौर रामप्पा बडिगेर, नगर निगम पार्षद विजयानंद शेट्टी, मोहन असुंडी, हुब्बल्ली मलबार गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रमुख अजमल रोशन, मोहम्मद अफरीद, सीएसआर प्रमुख हैदर, मार्केटिंग मैनेजर सिराज मुल्ला, शशिकला चंदन्नवर, शिवकुमार हिरेमठ, फातिमा जी. उपस्थित थे।

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *