पैराशूट खोले बिना 1500 फीट की ऊंचाई से गिरने से शिवमोग्गा के वायुसेना अधिकारी की मौतमंजुनाथ।

शिवमोग्गा. नई दिल्ली के निकट आगरा में शुक्रवार ७ फरवरी को आयोजित पैराशूट प्रशिक्षण के दौरान कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के निवासी वायु सेना अधिकारी की मृत्यु हो गई।

मृतक की पहचान आगरा वायुसेना बेस में वारंट अधिकारी के पद पर कार्यरत मंजुनाथ (36) के तौर पर की गई है। वे मूल रूप से शिवमोग्गा जिले के होसनगर तालुक पटगुप्पा के पास संकुर गांव के निवासी हैं।

मंजुनाथ सहित 12 वायुसेना प्रशिक्षकों ने 7 फरवरी को 8.30 बजे के करीब अपने प्रशिक्षण के एक भाग के तौर पर पैराशूट के साथ वायुसेना के एक विमान से लगभग 1500 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी।

इनमें से 11 लोग सुरक्षित नीचे उतर गए परन्तु मंजुनाथ नीचे नहीं उतरे थे। बाद में तलाशी के दौरान मंजुनाथ गेहूं के खेत में मृत पाए गए। पता चला कि जब वे विमान से कुदे थे तो उसका पैराशूट नहीं खुला था।

आमतौर पर, विमान से छलांग लगाने के 5 सेकंड के भीतर पैराशूट अपने आप खुल जाता है। यदि यह पैराशूट नहीं खुलता है तो आपातकालीन स्थिति के लिए दूसरा पैराशूट उपलब्ध रहता है। इसे स्वयं ही खोलना पड़ता है परन्तु मंजुनाथ के दोनों पैराशूट नहीं खुले।

मलपुर पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं शव का पोस्टमार्टम समेत अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। उनका पार्थिव शव का अंतिम संस्कार 8 फरवरी की शाम को या फिर 9 फरवरी को उनके गृहनगर संकुर गांव पहुंचने की उम्मीद है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *