गोकाक (बेलगावी). अवैध संबंध के संदेह में अपनी बहन की हत्या करने वाले दो भाइयों को गोकाक पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। 2020 में गुमशुदगी के तौर पर दर्ज किया गया मामला अब हत्या के तौर पर सामने आया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मूडलगी तालुक के जोक्कनट्टी गांव के सिद्धगोंड़ वेंकप्पा कंबली और उसके भाई लक्कप्पा के तौर पर की गई है।

अडिबट्टी गांव निवासी शिवलीला विठ्ठल बंगी (33) की हत्या की गई थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला शिवलीला के भाइयों ने मूडलगी थाने में जनवरी 2020 में ही महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच का जिम्मा संभालने वाले मूडलगी सीपीआई एच.वाई. बालदंडी छानबीन कर पता लगाया कि आरोपियों ने अपने साथियों की मदद से 2020 में ही गोकाक सरकारी अस्पताल के आवासीय गृह में अपनी बहन शिवलीला की हत्या की थी। उन्होंने शव को कहीं फेंक कर सबूत नष्ट किए थे। 28 नवंबर को मामला गोकाक शहर थाने में स्थानांतरित किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना मुंह खोला है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *