एसआईटी ने गवाह शिकायतकर्ता को अदालत में पेश कियाबेल्तंगडी में शनिवार को गवाह शिकायतकर्ता को अदालत पेशी के लिए ले जाती एसआईटी टीम।

मेंगलूरु. धर्मस्थल गांव में अपराधों से संबंधित लाशें दफनाए जाने के मामले में गवाह शिकायतकर्ता को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को बेल्तंगडी अदालत में पेश किया।

शिकायतकर्ता ने पहले दावा किया था कि उसने खुद दफनाई हुई लाश में से एक का कंकाल बाहर निकाला है और उसकी खोपड़ी भी पेश की थी परन्तु पूछताछ में वह यह स्पष्ट नहीं कर सका कि वह खोपड़ी कहां से निकाली गई। शुक्रवार देर रात तक चली पूछताछ में उसने कबूल किया कि खोपड़ी उसी लाश की नहीं है जिसे उसने दफनाने की बात कही थी और उसने झूठ बोला था। इसके बाद एसआईटी ने उसे हिरासत में ले लिया।

शनिवार सुबह उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर अदालत में पेश किया गया।

धर्मस्थल गांव में शिकायतकर्ता की ओर से दिखाए गए 18 स्थानों में से एसआईटी ने 17 जगहों पर खुदाई कर जांच की थी। इनमें से एक जगह जमीन के अंदर से और दूसरी जगह जमीन के ऊपर से मानव अवशेष मिले। इन अवशेषों को फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *