हुब्बल्ली में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई।

दुष्कर्म पीडि़ता को पैसे लेकर केस वापस लेने को कहा गया
हुब्बल्ली. विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हावेरी जिले के हानगल में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को छुपाने की पुलिस की कोशिश नाकाम हुई है। उसने पीड़िता को पैसे देकर केस वापस लेने को कहा था। अब खुलासा हुआ है कि पीड़िता से केस वापस लेने के लिए कहा था। स्थानीय पुलिस मामले को बंद कर देगी। इसके चलते मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन करना चाहिए।

हुब्बल्ली में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोम्मई ने कहा कि उम्मीद है कि जब मुख्यमंत्री हावेरी आएंगे तो वे इस मामले को एसआईटी को सौंपेंगे। हम पुलिस से कोई उम्मीद नहीं कर सकते। जांच के बहाने राजनीति कर रहे हैं।

सिद्धरामय्या के 22 जनवरी के बाद राम मंदिर जाने के बयान पर उन्होंने कहा कि सिद्धरामय्या राम मंदिर को लेकर असमंजस में हैं। सिद्धरामय्या के नाम में राम है। उन्होंने राजनीति के लिए अपने नाम में मौजूद राम नाम को ही नजरअंदाज किया है। सत्ता की राजनीति के लिए राम की उपेक्षा की है। देर से ही सही, सिद्धरामय्या को ज्ञान हो गया है। 22 जनवरी के बाद जाने की बात कहते हैं, फिर नहीं कहते हैं। ऐसा लगता है कि उनकी अंतरात्मा अयोध्या जाने को कह रही है परन्तु आलाकमान नहीं जाने को कह रहा है। इसके चलते सिद्धारमैया उलझन में हैं।

6 आरोपी गिरफ्तार
हानगल पुलिस ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *