हुब्बल्ली. जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में बेलगावी जिले के प्रसिद्ध गोकाक जलप्रपात के लिए विशेष बस सेवा शुरू की गई है।
यह जानकारी उत्तर पश्चिम कर्नाटक राज्य परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी) के संभागीय नियंत्रक एच. रामनगौड़ा ने दी।
इस विशेष सेवा के अंतर्गत रास्ते में यल्लम्म गुड्डा पर रेणुका देवी मंदिर के दर्शन और नवीलुतीर्थ डैम के दृश्यावलोकन का भी अवसर यात्रियों को मिलेगा।
बस का शेड्यूल इस प्रकार है
हुब्बल्ली के गोकुल रोड बस स्टैंड से वेगदूत बस सुबह 7.30 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 2 बजे गोकाक फॉल्स पहुंचेगी। गोकाक से शाम 5 बजे रवाना होकर रात 9 बजे हुब्बल्ली पहुंचेगी।
प्रति व्यक्ति किराया 450 रुपए निर्धारित किया गया है। इस विशेष बस सेवा पर शक्ति योजना लागू नहीं होगी।

