आध्यात्मिक रक्षाबंधन एवं तप अनुमोदनबल्लारी में साध्वी मंगलज्योति आदि ठाणा 5 के सान्निध्य में आयोजित आध्यात्मिक रक्षाबंधन कार्यक्रम में तपस्विनी जयन्ति बेन रुपचंद पारख को सम्मानित करते हुए संघ के पदाधिकारी।

बल्लारी. शहर में साध्वी मंगलज्योति आदि ठाणा 5 के सान्निध्य में आध्यात्मिक रक्षाबंधन का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर जीवन रक्षा और गुण रक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि राखी का “ई” ईबादत और इज्जत का प्रतीक है, और इसके बिना राखी मात्र राख रह जाती है।

इसी क्रम में तपस्विनी जयन्ति बेन रुपचंद पारख ने 32 प्रत्याख्यान लिए। तप की अनुमोदना में श्रावक-श्राविकाओं ने भावपूर्ण प्रस्तुतियां देकर श्रद्धा व्यक्त की।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *