आध्यात्मिक मूल्यों से समाज में बढ़ता है सद्भाव : महेंद्र सिंघीजेडआरयूसीसी के सदस्य महेंद्र सिंघी का सम्मान करते हुए ब्रह्मधाम और खेतेश्वर धाम समिति के जगदीश राजपुरोहित, युवा नेता विक्रम सिंह राजपुरोहित, भाजपा नेता गोविंद सिंह कालूडी और जोग सिंह महेचाष।

राजस्थान प्रवास पर ब्रह्मधाम व खेतेश्वर धाम पहुंचे, आरती में लिया भाग

हुब्बल्ली. प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय अल्पसंख्यक कल्याण कार्यक्रम समिति के सदस्य तथा दक्षिण पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्य महेंद्र सिंघी ने राजस्थान प्रवास के दौरान बालोतरा जिले के आसोतरा स्थित ब्रह्मधाम और खेतेश्वर धाम में दर्शन किए।

इस दौरान उन्होंने मंदिर में आयोजित आरती में भाग लेकर देश की सुख-समृद्धि, विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की।
सिंघी ने कहा कि ऐसे पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति बनाए रखने के लिए आध्यात्मिक मूल्यों का विशेष महत्व है।

दर्शन के अवसर पर धाम समिति के जगदीश राजपुरोहित, युवा नेता विक्रम सिंह राजपुरोहित, भाजपा नेता गोविंद सिंह कालूडी और जोग सिंह महेचा सहित अन्य लोगों ने शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सिंघी का सम्मान किया।

इस दौरान प्रवीण कुमार जैन असाड़ा, स्थानकवासी समाज के मानद अध्यक्ष बाबूलाल पारेख, महामंत्री प्रकाश कटारिया, कोषाध्यक्ष कांतिलाल बोहरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सम्मान के लिए सिंघी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संत खेताराम महाराज से जुड़े अपने अनुभव और विचार भी साझा किए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *