भड़काऊ भाषण देने वालों पर हो सख्त कार्रवाईबाबाजान मुधोल।

राज्य से तडि़पार की मांग

मुस्लिम महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर संगठनों का आक्रोश

सरकार से सुओमोटो केस दर्ज करने की मांग

हुब्बल्ली. राज्य में कथित ‘लव जिहाद’ के नाम पर भडक़ाऊ और विभाजनकारी बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। राष्ट्रीय अहिंद संगठन के पदाधिकारियों ने ऐसे वक्तव्यों को समाज में जहर घोलने वाला बताते हुए सरकार से दोषियों को राज्य से निष्कासित करने की मांग की है।

द्वेष फैलाने वाले बयान असहनीय

राष्ट्रीय अहिंद संगठन के राज्य प्रचार समिति अध्यक्ष बाबाजान मुधोल और अध्यक्ष मुत्तन्ना शिवल्ली ने संयुक्त बयान में कहा कि एक सार्वजनिक सभा में मुस्लिम महिलाओं के बारे में अत्यंत आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। ऐसे बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि समाज में वैमनस्य और अशांति पैदा करने की साजिश भी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद

संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि भडक़ाऊ भाषणों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं, जिससे युवाओं के मन में भ्रम और नफरत पैदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रमाण के झूठी कहानियां गढक़र हिंदू और मुस्लिम समुदाय की महिलाओं के बीच अविश्वास पैदा करना बेहद खतरनाक प्रवृत्ति है।

सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग

नेताओं ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत सुओमोटो केस दर्ज कर दोषियों को जेल भेजना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को समाज में नफरत फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी आग्रह किया कि भडक़ाऊ भाषण देने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

कानून के तहत समान कार्रवाई जरूरी

संगठन ने कहा कि चाहे व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, यदि वह साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाना जरूरी है।

इस मौके पर रमेश भोसले, विनायक गाडिवड्डर, मौला साब नदाफ, शमशीर गंजेवाले, गंगाधर पेरूर, यूसुफ बल्लारी और करीम लक्कुंडी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *