विधान परिषद सभापति ने किया सत्कारएसजेआरवीपी मंडल के अध्यक्ष भवरलाल सी. जैन को सम्मानित करते हुए विधान परिषद सभापति बसवराज होरट्टी।

हुब्बल्ली. एसजेआरवीपी मंडल और इसके अंतर्गत आने वाले पांच शैक्षणिक संस्थानों के अध्यक्ष भवरलाल सी. जैन की टीम ने रमेश बाफना की टीम के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। इस उपलक्ष्य में कर्नाटक विधान परिषद के सभापति बसवराज होरट्टी ने भवरलाल जैन और उनकी टीम का उनके निवास पर सत्कार किया।

इस अवसर पर उनके पुत्र वसंत होरट्टी, समाजसेवी अशोक छाजेड, श्री जैन राजस्थानी विद्या प्रचारक मंडल की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष भवरलाल सी. जैन, सचिव सीए भरत एम. भंडारी, उपाध्यक्ष महेंद्र पालगोता, कोषाध्यक्ष पूरन कुमार नाहटा, संयुक्त सचिव प्रवेश कोठारी, सचिव (शांतिनिकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल) विवेक आर. शाह, संयुक्त सचिव (शांतिनिकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल) सोहन एच. जैन, निदेशक महावीर श्रीश्रीमाल, अभिषेक सी. मेहता, पृथ्वीराज सुराणा, मनोज मांडोत आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *