जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कियाकलबुर्गी एवं अफजलपुर तालुकों के कई गांवों का दौरा कर बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों की स्थिति का जायजा लेतीं जिलाधिकारी बी. फौजिया तरन्नुम।

कलबुर्गी. लगातार भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों की स्थिति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी बी. फौजिया तरन्नुम ने शनिवार को कलबुर्गी एवं अफजलपुर तालुकों के कई गांवों—सावलगी (बी), हडगिल हारुति, मेलकुंदा (के), मेलकुंदा (बी), माचनाल तांडा और चौडापुर का दौरा किया।

उन्होंने किसानों से सीधी बातचीत कर फसल क्षति का निरीक्षण किया और अधिकारियों को फसल नुकसान की वैज्ञानिक रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

जिला प्रभारी मंत्री प्रियांक खरगे ने पहले ही अधिकारियों को प्रभावित किसानों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *